कुछ साल पहले तक लोग कहते थे कि “जिसके पास नौकरी है, उसका भविष्य सुरक्षित है” लेकिन आज दुनिया इतनी तेजी से बदल रही है कि अब सिर्फ नौकरी होना काफी नहीं है। अब जरूरी है नयी चीज़ो लगातार सीखते रहना।
आज हर जगह AI यानी Artificial Intelligence की चर्चा हो रही है। कोई कह रहा है AI लाखों नौकरियां खत्म कर देगा, तो कोई कह रहा है कि यही भविष्य है। इन सबके बीच एक बात बहुत कम लोग समझ पा रहे हैं - असली खतरा AI नहीं है, असली खतरा है AI से डरना और उसे न सीखना
दुनिया बहुत तेजी से बदल रही है
अगर आप 10 साल पीछे जाएं, तो बहुत सी चीजें आज जैसी नहीं थीं।
* लोग बैंक की लाइन में घंटों खड़े रहते थे
* टिकट बुक कराने के लिए एजेंट के पास जाना पड़ता था
* छोटे दुकानदार ऑनलाइन पेमेंट से डरते थे
लेकिन आज मोबाइल से सब कुछ हो रहा है। UPI ने कैश की जरूरत कम कर दी। ऑनलाइन पढ़ाई आम हो गई। यहां तक कि गांवों में भी लोग स्मार्टफोन से खेती की जानकारी लेने लगे हैं।
ज़माना हमेशा बदलता रहा है । फर्क सिर्फ इतना है कि अब बदलाव पहले से ज्यादा तेज हो गया है।
AI इंसानों की जगह लेगा… या इंसानों की मदद करेगा ?
यह सवाल आज हर किसी के मन में है। सच कहें तो AI कुछ काम जरूर बदल देगा कुछ नौकरियां कम होंगी, लेकिन नई नौकरियां भी बनेंगी।
पहले जब कंप्यूटर आए थे, तब भी लोगों को लगा था कि अब सबकी नौकरी चली जाएगी। लेकिन हुआ क्या ?
नई skills की जरूरत बढ़ गई
* Computer operator बने
* Graphic designer बने
* Digital marketer बने
* Software engineer बने
ठीक वैसे ही AI भी नए मौके लेकर आएगा। लेकिन उन लोगों के लिए, जो सीखने के लिए तैयार होंगे।
असली खतरा कौन है ?
मान लीजिए दो लोग हैं।
पहला व्यक्ति कहता है:
“ये AI बिलकुल बेकार है। मुझे क्या जरूरत है इसे सीखने की ?
दूसरा व्यक्ति रोज थोड़ा-थोड़ा सीखता है।
वो ChatGPT इस्तेमाल करना सीखता है, ऑनलाइन tools देखता है, नई technology को समझने की कोशिश करता है।
अब सोचिए, 5 साल बाद कौन आगे होगा ?
आज की दुनिया में पीछे वही रह जाएगा जो सीखना बंद कर देगा। क्योंकि technology किसी का इंतजार नहीं करती।
गांव का लड़का भी आगे बढ़ सकता है
पहले लोगों को लगता था कि technology सिर्फ बड़े शहरों के लोगों के लिए है। लेकिन अब ऐसा नहीं है।
आज गांव का एक छात्र भी मोबाइल से:
* AI tools सीख सकता है
* YouTube चैनल शुरू कर सकता है
* Freelancing कर सकता है
* Online earning शुरू कर सकता है
कई लोग सिर्फ एक smartphone और इंटरनेट के दम पर अपनी जिंदगी बदल रहे हैं।
AI अमीर और गरीब में फर्क बढ़ा सकता है, लेकिन यह फर्क पैसे से ज्यादा सीखने की सोच पर निर्भर करेगा।
सिर्फ डिग्री काफी नहीं है
आज बहुत से लोग अच्छे marks और degrees होने के बावजूद नौकरी के लिए परेशान हैं। क्यों?
क्योंकि कंपनियां अब सिर्फ डिग्री नहीं देखतीं।
वे यह देखती हैं कि:
* आप नई चीजें कितनी जल्दी सीख सकते हैं
* Problem solve कर सकते हैं या नहीं
* Technology के साथ खुद को ढाल सकते हैं या नहीं
अगर कोई व्यक्ति 10 साल पुरानी skills पर ही अटका रहेगा, तो मुश्किल बढ़ेगी।
सीखना अब मजबूरी नहीं… जरूरत बन चुका है
पहले लोग पढ़ाई सिर्फ नौकरी पाने तक करते थे। लेकिन अब सीखना जिंदगी भर चलता रहेगा।
आज अगर कोई:
* Content creator है
* Teacher है
* Shopkeeper है
* Farmer है
* Student है
तो उसे technology और AI की basic understanding रखनी ही होगी।
इसका मतलब यह नहीं कि हर किसी को coder बनना पड़ेगा। बल्कि इसका मतलब है कि आपको समय के साथ खुद को अपडेट रखना होगा।
डरने से ज्यादा जरूरी है समझना
बहुत से लोग AI से डर रहे हैं। लेकिन डरने से कुछ नहीं बदलेगा।
जब मोबाइल नया आया था, तब भी लोगों ने कहा था कि “ये सब बेकार है।”
आज वही मोबाइल जिंदगी का हिस्सा बन चुका है।
AI भी आने वाले समय में एक सामान्य चीज बन जाएगा। फर्क सिर्फ इतना होगा कि कुछ लोग इसे इस्तेमाल करना सीख लेंगे और कुछ लोग सिर्फ शिकायत करते रह जाएंगे।
आने वाला समय कैसा होगा ?
भविष्य में शायद:
* AI डॉक्टर की मदद करेगा
* AI पढ़ाई आसान बनाएगा
* AI खेती में मदद करेगा
* छोटे business भी AI से grow करेंगे
लेकिन इंसानों की जरूरत खत्म नहीं होगी।
क्योंकि इंसान के पास:
* emotions हैं
* creativity है
* सोचने और समझने की ताकत है
AI सिर्फ एक tool है। उसे इस्तेमाल कौन और कैसे करता है, यह इंसान तय करेगा।
आखिर में एक जरूरी बात और बता दू आपको
अगर आज कोई व्यक्ति सीखना बंद कर देता है, तो धीरे-धीरे वह पीछे छूट जाएगा।
लेकिन जो व्यक्ति हर दिन थोड़ा-थोड़ा सीखता रहेगा, वह बदलती दुनिया में भी अपनी जगह बना लेगा।
भविष्य उन्हीं लोगों का होगा जो:
* जिज्ञासु रहेंगे
* नई चीजें सीखेंगे
* बदलाव से भागेंगे नहीं
इसलिए शायद असली सवाल यह नहीं है कि “AI क्या करेगा ?”
असली सवाल यह है कि “क्या हम खुद को बदलने और सीखने के लिए तैयार हैं?”
धन्यवाद्
ऐसी और भी रोचक जानकारी के लिए हमें फॉलो करें और हमारा पोस्ट रोज पढ़ें

0 Comments