Ticker

6/recent/ticker-posts

Ad Code

Responsive Advertisement

2026 के 10 Best Free AI Tools: ChatGPT से आगे कौन-?

 


2026 के 10 Best Free AI Tools: ChatGPT से आगे कौन-कौन से AI Tools आपके काम आएंगे?

पिछले कुछ महीनों में मैंने कई सारे AI Tools इस्तेमाल किए हैं कुछ ने मेरा काम आसान किया, जबकि कुछ उतने फायदेमंद नहीं लगे। इस आर्टिकल में मैं उन्हीं AI Tools के बारे में बता रहा हूँ जो मुझे सच में काम के लगे हैं

अगर पिछले दो सालों में किसी Technology ने सबसे ज्यादा लोगों की ज़िंदगी बदली है, तो वह Artificial Intelligence यानी AI है

शुरुआत में लोगों को सिर्फ ChatGPT के बारे में पता था। लेकिन आज 2026 में ऐसे कई AI Tools मौजूद हैं जो Writing, Coding, Image Editing, Video Creation, Video editing, Research और Productivity को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना चुके हैं।

मैं भी पिछले कई महीनों से अलग-अलग AI Tools इस्तेमाल कर रहा हूँ हर Tool की अपनी अलग ताकत है। कुछ Content Writing में अच्छे हैं, कुछ Coding में और कुछ Research में।

अगर आप Student, Blogger, YouTuber, Freelancer या Job करते हैं, तो यह लिस्ट आपके बहुत काम आएगी


1. ChatGPT

अगर AI की दुनिया में किसी Tool ने सबसे ज्यादा लोकप्रियता हासिल की है तो वह ChatGPT है।

आप इससे-

  • Blog लिख सकते हैं।
  • Email बना सकते हैं।
  • Coding कर सकते हैं।
  • Resume तैयार कर सकते हैं।
  • Ideas Generate कर सकते हैं।

Beginners के लिए यह आज भी सबसे आसान AI Tool माना जाता है।




2. Google Gemini

अगर आप Google Workspace इस्तेमाल करते हैं तो Gemini आपके लिए काफी उपयोगी हो सकता है, इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि यह Gmail, Docs और Drive के साथ आसानी से काम करता है।

आप इससे ये सब काम आसानी से करवा सकते हैं 

  • Email Reply
  • Notes
  • Research
  • Presentations



3. Claude AI

अगर आपको लंबे Articles या Reports लिखनी हैं, तो Claude काफी अच्छा विकल्प माना जाता है

कई Content Creators का मानना है कि इसकी Writing Style अधिक Natural महसूस होती है

मैंने भी लंबे Blog Draft बनाने के लिए Claude का इस्तेमाल किया है और इसका Flow काफी अच्छा लगा



4. Perplexity AI

अगर आपका काम Research से जुड़ा है तो Perplexity AI जरूर Use करें

यह सिर्फ Answer नहीं देता बल्कि Sources भी दिखाता है

इससे Information Verify करना आसान हो जाता है


5. Canva AI

अगर आप Thumbnail या Social Media Posts बनाते हैं तो Canva AI आपके काफी समय की बचत कर सकता है, AI Image Generator और Magic Design जैसे Features Beginners के लिए भी आसान हैं




6. Microsoft Copilot

Windows Users के लिए Copilot काफी उपयोगी Tool बन चुका है

Office Documents, Coding और Productivity Tasks में यह अच्छी मदद करता है


7. Leonardo AI

अगर आपको AI Images बनानी हैं तो Leonardo AI एक शानदार विकल्प है।

YouTube Thumbnail और Blog Images बनाने के लिए इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।


8. Runway ML

अगर आप AI Videos बनाना चाहते हैं तो Runway ML जरूर देखें।

Video Editing के कई काम यह कुछ मिनटों में कर देता है।


9. Eleven Labs

अगर आपको Human जैसी AI Voice चाहिए तो Eleven Labs आज सबसे लोकप्रिय Tools में से एक है, YouTube Videos और Podcasts बनाने वालों के लिए यह काफी उपयोगी है।


10. Notion AI

अगर आप Notes बनाते हैं या Projects Manage करते हैं तो Notion AI आपकी Productivity बढ़ा सकता है।


कौन-सा AI Tool सबसे बेहतर है?

इसका जवाब आपकी जरूरत पर निर्भर करता है।

काम

Best Tool

   Writing

     ChatGPT / Claude

   Research

     Perplexity

   Coding

     ChatGPT / Copilot

   Thumbnail

     Canva AI

   Image Generation

     Leonardo AI

   Video

     Runway ML

 

Click Here - AI Agent से पैसे कैसे कमाएं

Claude Opus 4.8 vs ChatGPT

2030 तक इन 5 AI Skills की सबसे ज्यादा Demand



मेरी राय यह है

अगर आप Beginner हैं, तो सबसे पहले ChatGPT और Gemini से शुरुआत करें

अगर Blogging करते हैं, तो Claude भी जरूर आज़माएँ।

Research के लिए Perplexity बेहतरीन विकल्प है।

हर Tool की अपनी खासियत है, इसलिए एक ही Tool पर निर्भर रहने के बजाय जरूरत के अनुसार सही Tool चुनना बेहतर रहेगा।


FAQ

क्या ये सभी AI Tools Free हैं?

ज्यादातर Tools का Free Version उपलब्ध है, हालांकि कुछ Premium Features के लिए Subscription लेना पड़ सकता है।

Blogging के लिए सबसे अच्छा AI Tool कौन-सा है?

ChatGPT और Claude दोनों Blogging में काफी उपयोगी माने जाते हैं।

Students के लिए कौन-सा AI Tool सही रहेगा?

Gemini, ChatGPT और Perplexity छात्रों के लिए अच्छे विकल्प हैं।


Conclusion

AI लगातार बदल रहा है और हर महीने नए Tools सामने रहे हैं। इसलिए किसी एक Tool तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग Tools को आज़माना बेहतर रहता है। इससे आप अपनी जरूरत के अनुसार सबसे उपयुक्त विकल्प चुन सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments