AI तो बस एक टूल है, मतलब आदमी से आगे नहीं जा सकता
और कुछ लोग कहते हैं
एक दिन AI इंसानों से भी ज्यादा समझदार हो जाएगा
सवाल यह है कि सच क्या है ?
क्या सच में ऐसा दिन आ सकता है जब मशीनें इंसानों से ज्यादा सोचने लगें ?
या फिर यह सिर्फ इंटरनेट या सोशल मीडिया की कहानी है ?
चलो इसे आसान भाषा में समझते हैं। पहले यह समझिए कि AI करता क्या है
जब हम ChatGPT, AI Image Generator या किसी स्मार्ट AI Tool का इस्तेमाल मतलब उनसे कुछ अपना काम करवाते हैं, तो ऐसा लगता है जैसे मशीन सोच रही है लेकिन असल में AI इंसानों की तरह सोचता नहीं है बल्कि वह लाखों-करोड़ों डेटा को देखकर पैटर्न पहचानता है और उसके आधार पर जवाब देता है।
यानी AI बहुत कुछ जान सकता है लेकिन क्या वह सच में समझता है ? यह सवाल अभी भी बना हुआ है।
इंसान और AI में सबसे बड़ा फर्क- मान लीजिए किसी बच्चे को चोट लग जाती है। तो एक इंसान एक आदमी या औरत उसे देखकर समझ सकता है कि उसे दर्द हो रहा है। वह उसे सांत्वना दे सकतें है।उसकी भावनाएं समझ सकतें है।
लेकिन AI क्या कर सकता है। ?
वह सिर्फ यह बता सकता है कि ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए, उसे दर्द महसूस नहीं होता। उसे भावनाएं नहीं होतीं। यही वजह है कि ज्ञान और समझ या (Feelings) एक ही चीज नहीं हैं।
लेकिन AI की ताकत को भी कम मत समझिए
आज AI:
* सेकंडों में हजारों लाखो पेज पढ़ सकता है
* बड़ी-बड़ी गणनाएं (calculation) कर सकता है
* मेडिकल रिपोर्ट समझ सकता है
* वीडियो और फोटो बना सकता है और एडिट भी कर सकता है
* इंसानों जैसी बातचीत कर सकता है
और कुछ काम ऐसे हैं जिनमें AI पहले ही इंसानों से तेज हो चुका है।
यही वजह है कि दुनिया की बड़ी कंपनियां अरबों डॉलर AI पर खर्च कर रही हैं।
क्या AI एक दिन खुद फैसले लेने लगेगा ?
यहीं से बहस शुरू होती है- कुछ वैज्ञानिक मानते हैं कि आने वाले दशकों में AI इतना शक्तिशाली हो सकता है कि वह कई क्षेत्रों में इंसानों से बेहतर निर्णय लेने लगेंगे, जबकि दूसरे कुछ विशेषज्ञ कहते हैं कि असली बुद्धिमत्ता सिर्फ जानकारी नहीं होती
उसमें अनुभव, भावना, नैतिकता और चेतना, समझ भी शामिल होती है।
और यही चीजें मशीनों के लिए सबसे बड़ी चुनौती हैं क्योंकि उनके अंदर कोई चेतना नहीं होती है इसलिए वो सिचुएशन को महसूस नहीं कर सकती है
अगर AI इतना आगे निकल गया तो क्या होगा ?
कल्पना कीजिए एक ऐसा AI जो:
* डॉक्टर से बेहतर बीमारी पहचान ले
* वकील से बेहतर कानून समझ ले
* शिक्षक से बेहतर पढ़ा ले
* इंजीनियर से बेहतर डिजाइन बना ले
ये सब सुनने में कितना रोमांचक लगता है। लेकिन इसके साथ कई सवाल भी खड़े होते हैं।
अगर मशीनें सब कुछ करने लगें तो इंसानों की भूमिका क्या होगी
क्या नई नौकरियां बनेंगी या समाज को पूरी तरह बदलना पड़ेगा ?
शायद भविष्य मुकाबले का नहीं, साझेदारी का होगा
कई विशेषज्ञ मानते हैं कि भविष्य "AI बनाम इंसान" का नहीं होगा। बल्कि "AI + इंसान" का होगा।
जो व्यक्ति AI का इस्तेमाल करना सीख जाएगा, उसकी क्षमता कई गुना बढ़ सकती है।
जैसे कैलकुलेटर ने गणित खत्म नहीं किया...
वैसे ही AI शायद इंसानों को खत्म नहीं करेगा।
बल्कि उनकी ताकत बढ़ाएगा जिससे उनके मुश्किल काम आसान हो जाएंगे
सबसे बड़ा सवाल हो सकता है आने वाले समय में AI हमसे ज्यादा जानकारी रख सकता है ?
हो सकता है वह हमसे तेज काम करे।
लेकिन क्या वह सपने देख सकेगा ?
क्या वह प्यार कर सकेगा?
क्या वह रिश्तों की कीमत समझ सकेगा ?
शायद यही वो सवाल हैं जिनका जवाब अभी किसी के पास नहीं है।
आखिर में.
दुनिया तेजी से बदल रही है।
AI हर साल पहले से ज्यादा शक्तिशाली हो रहा है।
लेकिन असली सवाल यह नहीं है कि AI कितना आगे जाएगा।
असली सवाल यह है कि
जब AI आगे बढ़ रहा होगा, तब हम खुद को कितना आगे बढ़ा रहे होंगे ?

0 Comments